फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी जीत की आधारशिला : साकेत सिंह

विज्ञापन
पवई में भाजपा के सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पवई। भारतीय जनता पार्टी के ''बूथ जीता, चुनाव जीता'' अभियान के तहत मिल्कीपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन क्षेत्रीय अध्यक्ष साकेत सिंह सोनू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि एवं भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन के निर्देशों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अरुणकांत यादव ने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सम्मेलन को पूर्व जिला उपाध्यक्ष हनुमंत प्रसाद सिंह, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक संतोष पांडेय, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, रत्नेश बिंद, विद्यानंदन भारती तथा विमलेश पांडेय ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने बूथ समितियों को सक्रिय बनाकर आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें