फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखरा समाज कभी भी नहीं बन सकता बादशाह: ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सावधान यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन शनिवार को मेंहनगर विधानसभा के चकिया बाजार सिंहपुर रटैचा मैदान में किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने लोगों से जातीय जनगणना के लिए जल्द मुखर होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिखरा हुआ समाज कभी भी बादशाह नहीं बन सकता लेकिन वह आपस में लड़कर दूसरों को बादशाह जरूर बना देता है। यह कड़वा है पर सत्य है इसलिए संगठित रहें और एकत्रित रहें।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि सरकारें अमीर उद्योगपतियों के एक लाख करोड़ से अधिक का कर्जा माफ कर सकती है तो गरीबों के घरेलू बिजली का बिल भी माफ किया जाना चाहिए। उनकी पार्टी मुफ्त बिजली, निशुल्क व एक समान शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, निजी और सरकारी सभी हास्पिटलों में सरकार के खर्चे पर गरीबों व आम आदमी के इलाज की लड़ाई लड़ रही है। देश व प्रदेश में जातीय जनगणना कराने की लड़ाई वह लड़ रहे हैं। कहा, 1931 में जातीय जनगणना हुई थी। यह व्यवस्था संविधान में है कि हर 10 साल में जातीय जनगणना होगी, लेकिन नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षा, अनिवार्य शिक्षा और मुफ्त शिक्षा की लड़ाई लड़ने के लिए जनता को तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा 26 सितंबर से लखनऊ से चल रही यह सावधान यात्रा यूपी के 75 जिलों से होते हुए 27 अक्तूबर को गांधी मैदान पटना में पहुंचेंगी। जहां पर सावधान महारैली के बाद सावधान यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता अरुण राजभर, सालिक यादव, सुनील सिंह, बिछेलाल राजभर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल, धर्मेंद्र राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें