फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुष्कर्म और रंगदारी के वांछित आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसएसपी हेमराज मीना ने सोमवार को थाना कोतवाली में दर्ज दुष्कर्म और रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी सुजीत सिंह उर्फ भकोले (43) निवासी उकरौड़ा पर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है। मामला 27 मार्च का है, जब पीड़िता ने कोतवाली थाने में तहरीर दी कि सुजीत सिंह उर्फ भकोले, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह ने रंगदारी के लिए 50 हजार रुपये की मांग की और उसकी जवान बेटियों को उठा ले जाने की धमकी दी। रविवार रात 12 बजे ये लोग तमंचा लेकर पीड़िता के घर पहुंचे, जबरन दरवाजा खुलवाया और तमंचा दिखाकर रंगदारी मांगी। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसियों की आवाज सुनकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से तीन अप्रैल 2025 को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें