आजमगढ़। बरदह क्षेत्र के उदियावा में हुए अधेड़ की हुई हत्या में फरार चल रहे दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अनुराग आर्य ने 15-15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है। उक्त हत्यारों ने शादी टूटने की बात को लेकर अधेड़ की हत्या की थी।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 30 मई को बरदह थाना क्षेत्र के उदियावा गांव निवासी धर्मराज पुत्र समई राजभर ने थाने में लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि शादी टूटने की बात को लेकर विपक्षी महेंद्र राजभर व रंगीला उर्फ रामसकल निवासी कोहड़ा थाना पवई आजमगढ़ द्वारा एक राय होकर उनके भाई उदय राजभर पुत्र समई राजभर को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया गया था। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसमें दोनों अभियुक्त फरार चल रहे हैं।