फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं महिला आयोग की सदस्य, डॉक्टर से जताई नाराजगी

विज्ञापन
अतरौलिया में थाना में महिला हेल्प डेस्क का रजिस्टर चेक करती महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौ
विज्ञापन
अतरौलिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या बृहस्पतिवार को अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैया संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। इस दौरान एक मरीज की पर्ची पर बाहर की दवा लिखे जाने का मामला सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मरीजों से संवाद कर उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली दवाओं, उपचार, भोजन की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र से नाराज हो गईं। उनको अतरौलिया में कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण करना था। डीपीआरओ ने उनको भगतपुर में निर्माणाधीन स्कूल का दिखा दिया। संबंधित डॉक्टर को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर न किया जाए। मातृत्व वार्ड में उन्होंने नवजात शिशुओं को गोद में लेकर दुलारा। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें