फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तहसीलदार-अधिवक्ता के विवाद को सुलझने के लिए 7 जुलाई को होगी वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में 22 जून को तहसीलदार विवेकानंद दुबे और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता शिवानंद सिंह के बीच हुए विवाद के बाद उत्पन्न गतिरोध अब समाप्त होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। तहसीलदार की पहल पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता का रास्ता खुल गया है। बताया जाता है कि 22 जून को किसी मामले को लेकर तहसीलदार विवेकानंद दुबे और अधिवक्ता शिवानंद सिंह के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके विरोध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजन्म सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने 24 जून को तहसील परिसर में बैठक कर प्रदर्शन किया था तथा न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। विवाद को बढ़ता देख तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री को पत्र भेजकर वार्ता के लिए सहमति जताई है। तहसीलदार कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार 7 जुलाई को तहसील सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में सभी अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। पत्र में सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर वार्ता में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। अब सभी की निगाहें 7 जुलाई को होने वाली इस वार्ता पर टिकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें