आजमगढ़। निजामाबाद पुलिस ने जमीन के सौदे में 20 लाख रुपये की ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित कमलेश यादव निवासी बेलवापार का आरोप है कि आरोपी संजय कुमार यादव निवासी बघौरा इनामपुर ने उनसे अपनी भूमि 7.40 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। इसके लिए आरोपी ने 6.40 लाख रुपये लिए थे। साल 2025 में बैनामा करने का आश्वासन दिया था। बाद में उस भूमि का एक हिस्सा लगभग 20 लाख रुपये में बेचने की बात कहकर एक नया सौदा किया। साल 2026 में रजिस्ट्री के लिए बुलाया। संजय का आरोप है कि जब रजिस्ट्री का दिन आया, तो आरोपी ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए बैनामा नहीं किया। इसके बाद मोबाइल बंद करके भाग गया। पीड़ित जब वह आरोपी के घर पहुंचकर अपने रुपये वापस मांगा तो आरोपी और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद