फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रास्ता काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र में मेढ़ काटने को लेकर मारपीट। श्रोत-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के खौजौली गांव में रास्ता काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि कुछ लोग रास्ते को काट रहे थे। इसी बात के लिए दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में नहीं है। वीडियो की सत्यता के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें