आजमगढ़। वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के अनिश्चितकालीन धरने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव के नेतृत्व में वाहन चालकों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचा। परिवहन सचिव बीके सिंह से मुलाकात करके 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय चालक आयोग, ड्राइवर सुरक्षा बोर्ड और चालक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की। चालकों की समस्याओं को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा उनके त्वरित समाधान के लिए एक स्वतंत्र विभाग की स्थापना की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि वार्ता के दौरान परिवहन सचिव ने मांगों पर विचार-विमर्श के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य विभागों से संबंधित मांगों को भी संबंधित अधिकारियों तक भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद