फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयीय परीक्षा में पकड़ी गई एक नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की स्नातक परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर 24 मार्च से संचालित है। मंगलवार को शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अफसर अली के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल टीम तथा उड़ाका दल ने सुबह प्रथम पाली में आयोजित स्नातक तृतीय वर्ष समाजशास्त्र की छात्रा को अनुचित साधन प्रयोग करते हुए पकड़ा। वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की विधि द्वितीय वर्ष की तृतीय सेमेस्टर वार्षिक परीक्षा में शामिल जिले के अन्य महाविद्यालयों के छात्रों का प्रवेश पत्र का वेरिफिकेशन, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा अन्य अनुचित साधन में आने वाले सामानों की सघन जांच की गई। जांच टीम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अफसर अली, चीफ प्रॉक्टर डा. एहतेशामउल हक, डा. जाहिद, डा. बेलाल, डा. मुकर्रम अली, शमीम, अब्बासी, नसीम, फैजान एवं अनिता राय तथा प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं उड़ाका दल के अन्य सदस्य शामिल रहे। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. वीके सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें