फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने के मामले में 15 के खिलाफ दिया शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल के मुख्य चौक स्थित धार्मिक स्थल पर होली के दिन रंग और गंदा कपड़ा फेंकने के मामले में इमाम ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड नंबर चार नेहरू नगर निवासी इमाम मुफ्ती कमालुद्दीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि होली के दिन माहुल मुख्य चौक पर लोग रंग खेल रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद 10-15 अराजक तत्वों ने दंगा भड़काने की नीयत से धार्मिक स्थल के गेट के अंदर और बाहर रंग फेंका और गंदा कपड़ा डाल दिया। आरोप है कि शरारती तत्वों ने विशेष वर्ग की दुकानों के शटर और उन पर लगे बोर्डों पर भी रंग डाल दिया। इमाम का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा लगाए गए खुफिया कैमरों को पहले ढकने की कोशिश की गई, उसके बाद यह कृत्य किया गया। इमाम ने पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो फुटेज उपलब्ध कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चौकी माहुल के प्रभारी यश सिंह पटेल ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना अहरौला के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके पास अभी तक इस मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें