फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अध्यक्ष पद केे एक प्रत्याशी ने पर्चा लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्र ने बताया कि विभिन्न पदों केे लिए 17 नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले तीन प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी जय प्रकाश राय ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया अब आद्या प्रसाद सिंह व प्यारे मोहन श्रीवास्तव मैदान में होंगे। अन्य पदों पर एक-एक पर्चे ही दाखिल किए थे। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें