फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवती समेत महिला की मौत

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत अधेड़ महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मालटारी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी निवासिनी श्रीकांति(50) पत्नी संपत्ति गौंड़ का मायका मराजगंज थाने के समधीपुर गांव में है। रविवार को श्रीकांति अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने भतीजे आलोक के साथ बाइक से जा रही थी। महराजगंज थाने के सरदहां बाजार के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। श्रीकांति के सिर में गंभीर चोट आने पर महराजगंज स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां डाक्टर के न रहने पर बिलरियागंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। दोपहर बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। भतीजी की शादी की खुशियां गम में बदल गईं। उधर, बरदह थाने के इसहाकपुर गांव निवासी आशमा(18) पुत्री खुर्शीद रविवार की शाम आटो द्यह्य से घर जा रही थी। गंभीरपुर थाने के लहबरिया बाजार के पास आशमा आटो से अचानक सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि आटो रिक्शा चालक और ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें