फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पंकज का स्वागत

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के बुधवार जनपद आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सहजानंद राय के नेतृत्व में भंवरनाथ पर पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जयनाथ सिंह, रामपाल सिंह, पवन त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, अवनीश राय, मंगल, राजेश, सोनू सिंह, राकेश राय, हरिबंश मिश्रा, विरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में अतरौलिया के राम पूजन सिंह चौक पर भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, उदय नारायण, सत्य प्रकाश मिश्र, शमशेर बहादुर, सिंह, रमाकांत राजभर, श्याम नारायण पांडेय, करुणाकर पांडेय, राघवेंद्र सिंह, दयानंद शुक्ल, प्रदीप मिश्र अजय सिंह, महेंद्र मिश्र, गुड्डू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें