आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गाव में शनिवार की सुबह शौच के लिए सिवान में गए वृद्ध की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। 60 वर्षीय रघुनाथ पुत्र मुसई शनिवार की सुबह लगभग छह बजे शौच के लिए पोखरी पर गया इस बीच वह पोखरी में गिर गया, पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गांव के लोग जब उधर गुजरे तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।