फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो केंद्रों पर 988 परीक्षार्थियों ने दी कम्पार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षा

विज्ञापन
फूलपुर के न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूरक परीक्षा देते छात्र। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की साल 2026 की कम्पार्टमेंट एवं अंक सुधार परीक्षा मंगलवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में 672 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 510 उपस्थित हुए, जबकि 162 अनुपस्थित रहे। वहीं, जीजीआईसी में इंटरमीडिएट परीक्षा में 514 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 478 ने परीक्षा दी और 36 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों को मिलाकर 1186 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 988 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 198 अनुपस्थित रहे। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें