फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में छोड़ा गया 98632 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार को घटाव दर्ज किया गया लेकिन रविवार को नदी फिर बढ़ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से देवारा वासियों की धड़कनें फिर बढ़ गईं। पिछले 24 घंटे में बदरहुंवा गेज पर 16 सेमी. तो डिघिया गेज पर 11 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो गिरिजा, शारदा और सरयू बैराज से 98632 क्यूसेक पानी घाघरा नदी में छोड़े जाने से नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बदरहुवां गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। शनिवार को बदरहुवां गेज पर नदी का जलस्तर 69.94 मीटर दर्ज किया गया जो रविवार को 16 सेमी बढ़कर 70.10 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर शनिवार को जलस्तर 69.41 मीटर था जो रविवार को 11 सेमी बढ़कर 69.52 मीटर हो गया। घाघरा नदी का जलस्तर घटने- बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गया है। उर्दिहा, परसिया, सहबदिया, महुला आदि गांवों के किसानों की जमीन काट रही है। उर्दिहा गांव के ओमप्रकाश, राम भजन, राम लखन, कलंदर, निर्मला, नरसिंह उमेश, सुरेश, मनोज, अच्छेलाल, शंकर सहित कई किसानों की जमीन नदी में विलीन होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें