फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विद्यालयों में 95.99 फीसदी कार्य पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के काम को जल्द ही पूरा कराया जाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 95.99 फीसदी कार्य किए जा चुके हैं। आठ बिंदुओं पर शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए सरकार की तरफ से ऑपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। पहले इसके लिए 14 पैरामीटर निर्धारित किए गए थे, लेकिन बाद में पांच पैरामीटर को बढ़ा दिया गया है, जिससे ये 19 हो गए। अभी तक जिले में आठ पैरामीटर पर शत-प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। वहीं 11 पैरामीटर पर 95.99 प्रतिशत काम हो चुके हैं। अब अन्य पैरामीटरों पर निर्माण की गति तेज की जा रही है। कायाकल्प के कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। यदि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो उसे सही भी कराया जा रहा है।

-

इन पैरामीटर पर हुए शत-प्रतिशत कार्य

परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में आठ पैरामीटर पर शत-प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। इनमें विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई, रैंप व रेलिंग, बालकों के लिए यूरिनल, बालिकाओं के लिए यूरिनल, पेयजल, बालकों के लिए शौचालय, बालिकाओं के लिए शौचालय, ब्लैकबोर्ड शामिल है।
विज्ञापन


-

इन पैरामीटर पर इतने प्रतिशत हुए कार्य

ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत किचेन सुंदरीकरण का 99.14 प्रतिशत, विद्युत कनेक्शन 94.82, विद्यालय में लाइट एवं पंखे की व्यवस्था 99.85, फर्नीचर 48.90, टैप रनिंग वाटर 99.63, चहारदीवारी एवं गेट निर्माण की 92.05, शौचालय में पानी की आपूर्ति 99.77, शौचालय में टाइलीकरण 99.77, दिव्यांग शौचालय 97.89, मल्टीपल हैंडवास 99.82 प्रतिशत व कक्षा-कक्ष के फर्श का टाइलीकरण का 92.34 प्रशितत कार्य हो चुका है।

कोट...

शासन की मंशानुरूप परिषदीय विद्यालयों की दशा को सुधारने का कार्य तेजी से हो रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में सभी सुविधाएं मुहैया हो रही हैं। छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने में अब और आसानी होगी।
विज्ञापन


- राजीव पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें