आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया। उपाध्यक्ष सुनील सिंह, ज्ञानराम, जस्सी ब्राडवे, बेलाल अहमद, सत्य प्रकाश मिश्रा, मालती मिश्रा, महामंत्री साजेंद्र मौर्य, प्रेमा चौहान, अनिल कुमार सिंह, हरखराम, जितेंद्र मिश्रा, इंदल सिंह, सोफियान अहमद, मंत्री अली हसन, सोहराब खान, ओम प्रकाश सरोज, मकबूल अहमद, मदन यादव, जैगम अब्बास, महिला अध्यक्ष विमला राय, चुनाव प्रबंधन एवं जनसुनवाई समिति के संयोजक डा. सुधाकर राम, कोषाध्यक्ष पांचू पासवान, कार्यकारिणी के सदस्य बीएन सिंह, भवनाथ सिंह, मुरारी सिंह आदि नियुक्त किए गए। इस दौरान सभी कांग्रेसजनों ने लोक सभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि आज से ही चुनाव प्रचार प्रसार में लग जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की वाराणसी में होने वाली रैली में आजमगढ़ से जनसैलाब पहुंचेगा। बैठक में लालसा राय, त्रिभुवन दुबे सहित सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।