आजमगढ़। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नगरपालिका प्रांगण में सर जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों की ओर से बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वंदना द्विवेदी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। बाल मेले में स्कूल के छात्र-छात्राओं में विशाल गोड़, अमन सिंह, राघवेंद्र सिंह, कलश बर्नवाल प्रांजली शर्मा, जया रावत, जया गौतम, सक्षम उपाध्याय और प्रदर्शनी मेला में श्रद्धा मिश्रा, जया सिंह, शिवांश तिवारी, रक्षित पांडेय, विशाल प्रजापति, सचिन, करन, आशुतोष पांडेय आदि ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय ने बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहन किया। विद्यालय के व्यवस्थापक डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डा. डीसी श्रीवास्तव, डा. राजीव पांडेय, डा. डीडी सिंह, डा. प्रशांत पांडेय, डा. परिजात बर्नवाल, सह जिला कार्यवाहक जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।