आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने वाराणसी जनपद के अधिवक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने और उनका उत्पीड़न किए जाने की घोर निंदा की। साथ ही दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की। घटना के विरोध में प्रस्ताव पास कर दोनों संघों से जुड़े अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य नहीं किए। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता जफर इकबाल एडवोकेट ने संचालन संघ के सह मंत्री संजय द्विवेदी ने किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता आद्या प्रसाद सिंह एडवोकेट ने किया। संचालन संघ के सह मंत्री जय प्रकाश यादव ने किया।