फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक वित एवं लेखाधिकारी को रीलिव करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अनियमितता के आरोपों में घिरे सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को रीलिव करने की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को राज्य परियोजना निदेशक से संस्त़ुति की। वहीं भाजयुमों जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा विभाग में हो रहे घोटाले, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अनियमितता और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाफरपुर में भारी संख्या में मिली बीते वर्ष की पुरानी पुस्तकों की जांच के लिए उन्होंने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शशि कुमार के ऊपर कार्रवाई की मांग किया था। क्योंकि सभी मामलों में शशि कुमार ही प्रथम भुगतान अधिकारी हैं और भारी संख्या में डंप पड़ी बीते वर्ष की पुस्तकों के अभिलेख गायब हैं। जिसकी जिम्मेदारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शशि कुमार की ही है। इस सभी प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र पांडेय ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शशि कुमार को अपने कार्यालय से रिलीव करने के लिए राज्य परियोजना निदेशक से संस्तुति की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इनपर अनियमितता के बहुत सारे आरोप हैं। राज्य स्तर पर और जिले स्तर पर इनकी कई जांच चल रही है। इनके रहने से तनाव और गुटबाजी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें