फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर लगाए आरोप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील के शेखूदासपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को ग्राम प्रधान पर मनमानी और दबंगई का आरोप लगाकर डीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने द्वेष की भावना से नाली का पानी रोक दिया है। सरकारी पोखरी पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जब कब्जा हटाने की बात कही जाती है तो वह धमकियां देने लगते हैं। चुनावी रंजिश को लेकर हमेशा परेशान किया जाता है। दबंगई के चलते सरकारी भीटा, मृत्युपरांत धार्मिक कर्मकांड की जमीन पर भी प्रधान और उनके चहेतों का कब्जा है। पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि में आए लाखों रुपये का गोलमाल किया गया है। प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की। विवेकानंद पांडेय, सुधांशु पांडेय, हिमांशु पांडेय, कमलेश, दिनेश, बबलू पांडेय, अजीत, श्रीप्रकाश, राममुर्ति, प्रांशु, मनीष, मानस, आशीष पांडेय, प्रिंस, कौशल कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें