फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतराज होंगे आजमगढ़ के नये कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन ने प्रदेश के 25 आईएएस का स्थानांतरण कर दिया है। जिसमें आजमगढ़ मंडलायुक्त वीबीएस रंगाराव भी शामिल है। आयुक्त वीबीएस रंगाराव को खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर जगतराज को आजमगढ़ का मंडलायुक्त नियुक्ति किया गया है। बिना वकील सुनवाई के अपने फैसले के चलते मंडलायुक्त वीबीएस रंगाराव मंडल में काफी चर्चित हो गये थे। वकीलों ने भी इनके स्थानांतरण की मांग को लेकर एक माह तक आंदोलन चलाया था। वकीलों के आंदोलन के बाद भी उन्होंने अपना निर्णय नहीं बदला, अंतत: वकीलों को ही अपनी हड़ताल व कार्य बहिष्कार वापस लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें