आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी फतहपुर निवासी बंजरा मैनुद्दीन पुत्र मेहर अली ने ग्रामीणों के साथ अपने बेटे को फर्जी मुकदमा में फंसाए जाने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा किए जाने के साथ ही जांच कराकर न्याय किए जाने की गुहार लगाई है। उसने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरा लड़के हिसामुद्दीन से एक प्राइवेट विद्यालय के ड्राइवर से 28 अप्रैल को कुछ कहासुनी हो गई। उसने अपने विद्यालय के प्रबंधक को फोन कर बुला लिया। प्रबंधक पांच से सात लोगों के साथ असलहे साथ आए और मेरे लड़के को रिवाल्वर सटाकर गाली देते हुए बंजरा बस्ती को फुंकवा देने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। मैनुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर न्याय किए जाने की गुहार लगाई है।