फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवस्था के बीच संपन्न हुई परिषदीय परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। स्थानीय तहसील के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पांच दिवसीय परीक्षा दुर्व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। इस परीक्षा में जो बात खुल कर सामने आई वह परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की कम उपस्थिति थी। लसड़ा कला उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 109 है । लेकिन छात्रों की उपस्थिति 60 से 65 ही रही। इस संबंध में प्रधानाध्यापक बालचंद ने बताया कि परीक्षा में प्रथम दिवस पर छात्रों की संख्या ठीक थी लेकिन धीरे धीरे यह संख्या घट गई। इधर फसलों की कटाई होना भी छात्रों की संख्या में कमी का मुख्य कारण है। एनपीआरसी लालसा यादव ने बताया कि समस्या बहुत है। अभिभावकों को समझाया जाता है। लेकिन वह बात समझने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। परिजन कोई न कोई बहाना बना कर बच्चों को रोक ही लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें