अहरौला। गनवारा के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री सहित सीएमओ को पत्र सौंपकर मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया की ग्राम सभा में बने स्वास्थ्य उपकेन्द्र को जालसाजो की ओर से 2012 में फर्जी आदेश पर गिरा दिया गया था। तब से आज तक न तो उसकी जांच हो सकी, न तो उसका निर्माण हो सका। गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। कई बार इसकी जांच और निर्माण की मांग की जा चुकी है। ग्रामीणों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को लखनऊ में शिकायती पत्र सौंपा। मंत्री के निर्देश पर सीएओ डॉ. श्रीकांत तिवारी को शिकायती पत्र देकर स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण की मांग की। इस मौके पर हरिप्रसाद सिंह, राजेश सिंह, रानूप्रताप राना, भोले सिंह, संतोष, बाबूराम राजभर, रामफेर यादव आदि रहे।