फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 82 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में 82 जोड़ों की शादी कराई गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से नव विवाहित जोड़ों को शादी के सामान दिए गए।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में विकास खंड ठेकमा के 19 , मोहम्मदपुर के 10, लालगंज के 10, मार्टिनगंज के 9, मेहनगर के 7, रानी की सराय के 20 व तरवां के 7 जोड़ों का विवाह कराया गया। गायत्री परिवार के हरिकेश, शिव कुमार व साहब राज पांडेय द्वारा विधिविधान पूर्वक सामूहिक विवाह कर सिंदूरदान कराया। सामूहिक शादी समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, मंजू सरोज, नन्हकू राम सरोज, अंजना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, बीडीओ विकास शुक्ला, एडीओ समाज कल्याण अमित कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें