आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर 82 की नोटिस चस्पा किया। पहली नोटिस गौसपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू के घर पर की गई। वहीं दूसरी मिर्जापुर गांव निवासी प्रदीप यादव उर्फ गोलू के घर पर हुई।
एसआई पवन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची टीम दोनों दोनो फरार अपराधियों के घर पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी भी करवाया। एसआई पवन शुक्ला ने बताया कि इसके बाद भी यदि दोनों अभियुक्त हाजिर नहीं होते हैं तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद