आजमगढ़। फील्ड आउटरीच ब्यूरो की ओर से ब्लाक सठियांव के ग्राम जमुड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को सरकार की योजनाओं पर विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तारिक अजीज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने 2019 तक देश को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी है। केंद्र सरकार की ओर से उज्जवला, मिशन इंद्रधनुष, जन औषधि, मुद्रा, आयुष्मान भारत, जनधन आदि जनकल्याणकारी योजनाएंचलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को स्वच्छ करने का सपना देखा था। इसको वर्तमान सरकार ने एक मिशन के रूप में लिया है। हम सभी लोगों को एक वर्ष में 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करने में अहम योगदान देना होगा। प्रधानअध्यापिका डा. संगीता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ को एक अभियान के रूप में देश में आगे बढ़ाया है। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विजेता 20 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत प्रतिभागियों में नेहा, बुशरा, रोबिन, सर्वेश, सौरभ, केसर, महिमा, कृष्णा, सौरभ रावत, सत्यांशु, अरूण, चांदनी, अनिशा, प्रिया, नेहा, रागिनी, नीतीश, जीनत, दिव्यांशी आदि शामिल रहे।