फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय नहीं बनवाने वाले को नहीं मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया विकासखंड के आराजी देवारा नैनीजोर गांव में विगत तीन माह से एलओबी और एसबीएम के तहत शौचालय का पैसा लगभग 95 लाभार्थिंयों द्वारा निकाला जा चुका है। अभी तक उनके द्वारा शौचालय नहीं बनवाया गया है। इसपर कोटेदार को ऐसे लोगों को राशन देने से मना कर दिया गया है। सरकार की ओर से बेस लाइन सर्वे में छूटे पात्र लाभार्थियों का चयन कर इसकी सूची शासन को भेजी गई। इस पर शासन स्तर से छूटे हुए एक लाख रुपये से अधिक लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए राशि निर्गत कर दी गई। इसमें से हरैया विकास खंड के आराजी देवारा नैनीजोर गांव गांव के लगभग 95 लोगों ने खाते से धनराशि तो निकाल ली लेकिन शौचालय का निर्माण शुरू नहीं किया। ग्राम प्रधान पिंकी देवी और ग्राम पंचायत अधिकारी संजय सिंह द्वारा इन लोगों से शौचालय निर्माण कराने के लिए कई बार अपील की गई लेकिन इन लोगों ने शौचालय का निर्माण शुरू नहीं कराया। इस ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने कोटेदार को ऐसे लोगों का राशन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बातया कि इनके शौचालय बनवाने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। लेकिन इनके द्वारा शौचालय निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। जिसका खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में इनको राशन न देने का निर्देश कोटेदार को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें