आजमगढ़। अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की ओर से बुधवार को महर्षि इंटरनेशनल स्कूल और नेताजी सुभाष चंद्र बोष कान्वेंट स्कूल में बच्चों के दांतों का परीक्षण हुआ। सुबह चिकित्सकों की टीम समेदा वर्कशाप स्थित महर्षि इंटरनेशनल स्कूल पहुंची। 485 बच्चों के दांतों की जांचकर डाबर रेड टूूथ पेस्ट का वितरण किया। इसके बाद टीम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोष कान्वेंट स्कूल में 510 बच्चों का दांतों परीक्षण किया। परीक्षण कर उनमें मंजन का वितरण किया। इस दौरान चिकित्सकों ने छात्रों को उनके दांत से संबंधित सात प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने के उपाय बताया। डेंटल ट्रामा सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सक मोहम्मद सिद्दकी ने कहा कि स्कूलों में होने वाले रेड पेस्ट डेंटल ब्रिगेड कैंपेन का मकसद ओरल हाईजीन के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता लाना है। आज के बच्चे ओरल हाईजिन के शिकार ज्यादा हो रहे हैं। इसका कारण है फास्ट फूड का ज्यादा सेवन। बच्चों के दांतों चेकप हो। सही समय पर सुबह-शाम ब्रश करें।इस मौके पर शिखा यादव, रूप नारायण यादव, चंद्र शेख्र यादव, शशीकांत तिवारी, सोनू यादव आदि थे।