फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर बालक और बालिका पहलवानों का किया गया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बाल और बालिका पहलवानों के ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए दोनों वर्गों में प्रतिभागियों का चयन किया गया। ट्रायल में बालक और बालिका वर्ग से चयनित पहलवान 10 से 13 जनवरी तक वाराणसी में आयोजित 33वीं उप्र राज्य सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में बालिकाओं के 40 किग्रा भार वर्ग में सुगंधा पाल, 43 किग्रा में निधि चौहान, 46 किग्रा में प्रगति यादव, 49 किग्रा में रागिनी यादव, 53 किग्रा में अनुपमा, 57 किग्रा में संध्या पाल, 61 किग्रा में नेहा यादव, 65 किग्रा में प्रिया चौहान और 69 किग्रा भार वर्ग में जया विश्वकर्मा का चयन किया गया। बालक वर्ग फ्री स्टाइल के 45 किग्रा में राजन यादव, 48 किग्रा में राहुल यादव, 55 किग्रा में रमाकांत यादव, 60 किग्रा में शशिकांत यादव, 65 किग्रा में निखिल यादव, 80 किग्रा में प्रदीप कुमार का चयन किया गया। जबकि ग्रीको रोमन के 45 किग्रा में रवि राजभर, 51 किग्रा में शशिकांत यादव, 55 किग्रा में सोनू यादव, 60 किग्रा में जितेंद्र यादव, 65 किग्रा में राधेश्याम यादव और 71 किग्रा में रंगू यादव का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें