फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अमृत है योग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोल बाज बहादुर स्थित मां वैष्णो इंटर कालेज में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य देवविजय यादव ने बच्चों को सूर्य नमस्कार सहित लंबाई बढ़ाने वाले आसन, बौद्धिक विकास के लिए प्राणायाम की बारीकियों से परिचय कराया। बच्चे योग से रूबरू हुए। देवविजय यादव ने बताया कि योग बच्चों के शारीरिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अमृत है। योग से बच्चे तनाव मुक्त होते हैं। उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास प्रबल होता है। प्रबंधक मिथिलेश यादव, जयप्रकाश सिंह, रक्षा यादव, निशांत यादव, रविप्रकाश यादव, विनोद यादव, यशवंत श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें