फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25-25 कार्यकर्ताओं की छह टोलियां करेंगी 150 किमी की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक 150 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां को लेकर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, विधानसभा संयोजकों, विधानसभा प्रभारी, पदयात्रा कार्यक्रम के जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जनपद के प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी मौजूद रहे। त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि पदयात्रा कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओं की छह टोलियां बनाकर एक दिन में 10 किलोमीटर की यात्रा तय की जाएगी। टोलियां घर -घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और विचारों से अवगत कराएंगे। जनसमस्याओं की जानकारी लेंगे। त्रयंबक त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में केन्द्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के बल पर विजय प्राप्त करेंगे। संचालन जिला महामंत्री ऋषिकांत राय ने किया। दिवाकर सिंह, देवेन्द्र सिंह, श्री कृष्ण पाल, लक्ष्मण मौर्य, दुर्ग विजय यादव, संचिता बैनर्जी, सीता चौहान, सुक्खू राम भारती, आनन्द गुप्ता, रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक, हरीश तिवारी, ध्रुव सिंह, जगत नारायण गौड़, दीप नारायण मिश्रा, सूर्यमणी सिंह, हरिवंश मिश्रा, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें