फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में न खंभा न तार, आ रहा बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया ब्लाक के हैदराबाद गांव के साधु बाबा की कुटी के पुरवा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। विभाग ने गांव में बिना खंभा और तार खींचे दर्जनों घरों में बिजली का मीटर लगा दिया। गांव में बिजली तो मिली नहीं उल्टा निर्मला, विद्या, पारस, उर्मिला, इसरावती, झिनकू, अनिल गौड़, केसभान सहित कई लोगों के पास हजारों रुपये के बिल भेज दिए गए। नाराज लोगों ने रविवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव मिश्रा को दी गई। उन्होंने इसकी शिकायत ऊपर के अधिकारियों से की। इसके बाद विभाग आनन-फानन में आकर घरों में लगा मीटर उखाड़ ले गया। ग्रामीण बिजली के बिल के निस्तारण के लिए बिजली विभाग के ऑफिस में चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को गांव के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि अगर बिजली विभाग बिल वापस नहीं लिया तो मजबूर होकर प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, बीरबल, तीजा, निर्मला, कैलाशी, बिंदु सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। अवर अभियंता नीरज वर्मा ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। त्रुटि जहां से भी हुई होगी उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें