फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह सौ मीटर में सविंद्र, आठ सौ मीटर दौड़ में अभिमन्यु प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास खंड ठेकमा की खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जनता इंटर कालेज ठेकमा बिजौली के क्रीड़ा प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें 800 दौड़ में अभिमन्यु सरोज प्रथम, रोहित सरोज द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सविंद्र यादव प्रथम और संदीप यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, चार सौ मीटर दौड़ में संदीप यादव प्रथम, सुजीत कुमार गौड़ द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में अंजनी कुमारी प्रथम, प्रतिभा राज द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर की दौड़ में अलका भारती प्रथम, महिमा चौहान द्वितीय रही। गोला क्षेपण में पूजा प्रथम, अंतिमा द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार महिला कुश्ती, पुरुष कुश्ती, महिला कबड्डी, पुरुष कबड्डी का भी आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का संयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ठेकमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें