फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 दिन में नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर, भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के शेरवा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 65 दिनों से जला पड़ा है। इससे करीब 50 घरों की बत्ती गुल है। बिजली के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बाद भी ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से आक्रोशित शेर-वा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। शेरवा गांव में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। 65 दिन पहले यह ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब 50 घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत विभागीय अफसरों से की। लेकिन 65 दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे गांव के लोग परेशान हैं। रात में गांव अंधेरे में डूब जाता है। बिजली के अभाव में लाइट, मोटर, पंखा, मोबाइल तक नहीं चल रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। उपभोक्ता कोदई राम, रविन्दर कुमार, सीताराम सिंह, सर्वदेव, इंदेश कुमार, कुलदीप, शिवम कुमार, सत्यम, अभिषेक, अमित प्रमोद, संगम, विकास सिंह, संग्राम यादव, विनोद कुमार, गोविन्द, भरत कुमार, हरिश्चन्द्र, रामप्रीत, रामबहाल, रामअवतार, अभिराम, अखिलेश आदि ने कहा कि विभाग शासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहा है। जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण पावर स्टेशन का घेराव करेंगे। इस संबंध में जेई शंकर प्रसाद ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने की बात उनके संज्ञान में है। जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें