फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में हुई दुआख्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। बारिश न होने से हर कोई परेशान है। गुनाहों की माफी और अल्लाह की रजा हासिल करने के लिए शुक्रवार को मस्जिदों और ईदगाहों में बारिश के लिए दुआख्वानी की गई। इस दौरान लोगों ने अल्लाह ताला से शीघ्र बारिश होने के लिए दुआएं मांगी। तंजीम आशिकाने औलिया के तत्वावधान में नगर के अलीनगर स्थित ईदगाह में पूरे कस्बे के लोग इकट्ठा होकर गुनाहों की माफी मांगते हुए अल्लाह ताला से बारिश के लिए दुआएं मांगी। मौलाना सैदरूलवरा ने दुआख्वानी की और कहा कि आज मनुष्य अपने मूल कर्तव्यों से हटते जा रहे हैं। अल्लाह की इबादत से दूर होते जा रहे हैं और लूट खसोट में मस्त हैं। जिसका परिणाम आज सबके सामने है। आज हमें अपने गुनाहों से तौबा करने के साथ ही सच्चे दिल से माफी मांगे और अल्लाह और रसूल के बताए हुए रास्ते पर चलने का अहद कर लें। मुफ्ती मुहम्मद आजम ने कहा कि अपने मालिक को ठीक से याद कर लें तो अल्लाह ताला अपने रहमतों से मालामाल कर देगा। हम ज्यादा से ज्यादा अल्लाह ताला से अपने गुनाहों का माफी मांगें और बारिश के लिए दुआ करें। वहीं जुमा की नमाज के बाद अल्जामियातु अशरफिया जामा मस्जिद सैय्यद राजा शाह मुबारक राजा मुबारक, हांस बाबा मस्जिद पुरारानी आदि जगहों पर बारिश के लिए दुआएं की गई । सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर मुस्लिम समुदाय के बूढ़े, बच्चे, जवान सभी ने बारिश के लिए जगह जगह घूम-घूम कर अजान दिया। इस अवसर पर मौलाना मुहम्मद महबूब अजीजी, जावेद अहमद, मौलाना अख्तर हुसैन, गुलाम रब्बानी, हाजी शकील, हाजी अजीजुर्रहमान, मुहम्मद उस्मान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें