फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा तिराहे की सफाई, 21 पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जागो युवा सेवा संस्थान का हर बुधवार को गंदगी पर वार महाभियान जारी रहा। 50वें बुधवार को जेवाईएसएस की टीम ने नरौली स्थित तिरंगा तिराहे पर सफाई की। 50 बुधवार पूरे होने पर संस्थान की तरफ से 21 पौधे लगा कर हर्ष व्यक्त किया गया। सभी साथियों में मिठाई वितरण करके बधाई दी गई। पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। संयोजक विनीत सिंह रिशू ने कहा कि इस अभियान का 50 बुधवार पूरे हो चुके हैं। आगे भी यह अभियान ऐसे ही चलता रहेगा। ऋषभ राय ने कहा कि नगरपालिका की लापरवाही है कि छह माह से तिरंगा गायब है। कहा कि अगर तत्काल वहां तिरंगा नहीं लगाया गया तो आंदोलन होगा। इस अवसर पर विनीत सिंह रिशु, आलोक सिंह, ऋषभ राय, सौर्य सिंह, अश्वनी सिंह , सौरभ सिंह परमार, अभिषेक, अतुल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें