आजमगढ़। प्रशासन की ओर से शहर के राहुल नगर मड़या स्थित शारदा चौराहे पर निषाद राज गुहा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। निषाद समाज विकास संस्था के कन्हैया लाल निषाद ने प्रशासन से शहर के भवंरनाथ, शारदा चौराहा आदि किसी चौराहे पर प्रतिमा लगाने की मांग की थी। शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर निषाद राज गुहा की प्रतिमा शहर के राहुल नगर मड़या स्थित शारदा चौराहे पर लगाने का फैसला किया गया है। इसका प्रस्ताव तैयार कर इसे प्रमुख सचिव गृह (पुलिस) को भेज दिया गया है। शासन निर्देश के बाद चौराहे पर प्रतिमा लगाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।