फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ट रोग को जड़ से समाप्त के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के सीएचसी हरैया पर शुक्रवार को कुष्ट रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए 102 टीमों का गठन किया गया और प्रशिक्षण दिया गया। टीमें 16 से 29 जुलाई तक गांवों के प्रत्येक घर में जाकर कुष्ट रोगियों को चिह्नित करेगी और रोगियों का समुचित इलाज कर कुष्ट रोग को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आशा बहुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अधीक्षक डा. देवानन्द यादव ने बताया कि कुष्ट एक तरह का रोग है। इसे लोग अंधविश्वास मानकर इलाज नहीं कराते। उपचार समय से कर दिया जाए तो जड़ से समाप्त हो जाता है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों पर दवा निशुल्क दी जाती है। मात्र सफेद दाग ही कुष्ट रोग नहीं है। शरीर के कुछ हिस्से पर सुन्न होना, चकत्ते में सूनापन होना आदि भी लक्षण है। राम प्रसाद यादव, प्रभाकर सिंह, पूनम शुक्ला, दशरथ चौहान, कमलेश राय, राम सजीवन यादव, सत्यानन्द सिंह, सुबाष सिंह, रामचन्द्र यादव, नीतू सिंह, सुनीता, मीरा, सादिया, सुशीला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें