फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले कपड़े में और दफ्तियां लेकर आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मंदुरी हवाई पट्टी के वीवीआईपी लाउंज में पुलिस-प्रशासन और पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सख्त निर्देश दिए कि कोई भी काले कपड़ों में कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचेगा। इसके साथ ही स्लोगन लिखी दफ्तियों के साथ पहुंचने वाले लोगों पर भी रोक लगाने को कहा गया। कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि सावधान रहे, उनके साथ रहने वाले लोगों में विरोधी भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए पहले से ही सचेत रहे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पहले से ही अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है। बुधवार को निरीक्षण के बाद आयोजित मीटिंग में इसे लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी काले कपड़े में नजर नहीं आना चाहिए। ऐसे लोगों के मौके पर पहुंचने से माहौल खराब हो सकता है। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से भी कहा कि वो पूरी तरीके से सचेत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें