फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के लिए संगठनों ने शारदा चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद मे आवासीय विवि की मांग तेज होती जा रही है। महाविद्यालय शिक्षक संगठन, छात्र और अधिवक्ता संघ के साथ ही अब सामाजिक संगठनों ने आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। महाराणा प्रताप सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को विवि की अपरिहार्यता विषयक विचार गोष्ठी के बाद शारदा चौराहे पर प्रदर्शन किया। जनपद में यथाशीघ्र विवि बनाने की मांग की। समिति के सचिव बिजेन्द्र सिंह ने कहाकि जनपद का हर एक वर्ग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से विवि को लेकर बहुत अपेक्षा कर रहा है। आशा है कि 14 जुलाई के कार्यक्रम के दौरान मंच से जनपद को विश्वविद्यालय की घोषणा होगी। विवि बनाने के लिए जनपद में 100 महाविद्यालय होने चाहिए। जनपद में 300 से अधिक महाविद्यालय हैं। डीएवी कालेज के पूर्व महामंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहाकि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर अब पूरा जनपद एक हो चुका है। जब तक जनपद को विवि की सौगात नहीं मिल जाती संगठनों का यह आंदोलन जारी रहेगा। ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि विश्वविद्यालय की मांग रुकने वाली नहीं है। प्रमोद कुमार सिंह, उमाशंकर प्रजापति, हरिबंश सिंह, डा. सुबाष सिंह, विनोद यादव, दुर्गेश सिंह, मनोज सिंह, मुन्ना निषाद, नरेन्द्र सिंह, अजय वर्मा, प्रवीण कुमार राय, राजेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज निषाद, उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चण्डेश्वर के छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर विवि स्थापना की मांग की गई। इस दौरान बादल सिंह, विकास सिंह, शशांक सिंह, विशाल यादव, अभय यादव, विकास यादव, आशीष गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, पवन विश्वकर्मा, प्रदीप, अभिषेक संजय, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें