फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तहसील परिसर के अधिवक्ता भवन में गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बार अध्यक्ष रविन्द्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार की ओर से न्याय के नाम पर वादकारियों का शोषण, मनमानी, भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 13 अप्रैल से इनके खिलाफ चल रही हड़ताल को तब तक जारी रखेंगे जब तक उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं होना चिन्ता का विषय है। यदि शीघ्र ही दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं होगा तो अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राजनाथ यादव, राज बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, तेजप्रताप, अनिल वर्मा, हेमन्त राय, अशोक यादव, पवन सिंह, रामनिवास यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें