फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष संदीप कुमार, महामंत्री जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष वैभव अस्थाना ने गुरुवार को संयुक्त हस्ताक्षर से राज्यपाल को भेजे गए पत्र में एमएससी कृषि में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा के आधार पर कराए जाने की मांग किया है। छात्र नेताओं का कहना है कि एमएससी कृषि में पूर्व में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया गया था। जिसके कारण प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा के आधार पर प्रवेश प्राप्त करने में सफलता मिली थी, किंतु इस बार यह जानकारी मिली है कि महाविद्यालय प्रबंधन मेरिट के आधार पर प्रवेश कराए जाने की योजना बना रहा है। जिसके कारण प्रतिभाशाली छात्राओं को समान अवसर मिलने की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। उन्होंने भेजे गए पत्र में बताया कि महाविद्यालय के सभी छात्र प्रवेश, प्रवेश परीक्षा के आधार पर चाहते है। ऐसा न होने पर छात्रों में आक्रोश उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें