फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफीजपुर गांव के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान देर रात को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत सुदामा यादव (55) शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव का निवासी था। वह बुधवार की शाम किसी काम से अपनी बाइक से जा रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट भी नहीं पहना था। जैसे ही हाफीजपुर गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिवार के लोग सुदामा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। सुदामा चार बेटों का पिता था। वह घर पर रहकर खेतीबारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें