अहरौला। भाजपा मंडल इकाई की बुधवार को दुर्गा मंदिर में हुई बैठक का नेतृत्व भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा और विधान सभा विस्तारक दिवाकर राज ने किया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या रखीं। सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। रमाकांत मिश्रा ने कहा कि अभी अधिकारियों की मंशा नहीं बदली है। लेखपाल, सेक्रेटरी और दरोगा सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर इनका नाम जिले के प्रभारी मंत्री को भेजा जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत की ओर से व्यापारियों पर उल्टे सीधे टैक्स भेजने का विरोध किया गया। इसके लिए पंचायती राज मंत्री और जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। ओमप्रकाश सिंह, राधेश्याम बर्नवाल, बालमुकुंद सिंह, अखिलेश चौबे, बिरजानंद तिवारी, हरिहर राय, जिलेदार सिंह, रामनाथ सिंह, प्रशांत उपाध्याय, राकेश सिंह, गौरीशंकर, प्रेमसागर मोदनवाल आदि रहे।