फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासियों ने फोरलेन ठेकेदारों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील परिसर में मंगलवार को तहसीलदार कृष्णानंद तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का अयोजन किया गया। इसमें कुल 23 शिखायतें आईं। तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। रेतवां चंद्रभानपुर गांव के वनवासियों ने आरोप लगाया कि फोरलेन के ठेकेदारों की ओर से बिना पैसा दिए हम लोगों का घर गिराया जा रहा है। कैथीशंकरपुर गांव के अशोक कश्यप ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने बांस बल्ली बांधकर हमारा रास्ता रोका जा रहा है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव के ग्रामीणों आरोप लगाया कि प्रधान प्राथमिक विद्यालय के पीछे पोखरी में फोरलेन के ठेकेदारों से 15 फीट गहरी खुदाई करवा रहे हैं। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र किसी समय दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसे तत्काल रुकवाया जाए। सभी शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें