आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि अतरौलिया, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज (अजा) और मेंहनगर (अजा) विधानसभा की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 26 दिसंबर को कर दिया गया है। नामावली 31 जनवरी तक निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नि:शुल्क निरीक्षण के लिए रहेगी। इसके अलावा विशेष अभियान की तिथि 31 दिसंबर, सात जनवरी, 21 जनवरी और 28 जनवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध रहेगी। नाम बढ़ाने, मृतक एवं डुप्लीकेट नाम निकाले जाने एवं अन्य संशोधन के लिए बीएलओ, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। वहीं, फूलपुर-पवई विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार है। किसी भी संशोधन के लिए 31 तक दाखिल किया जा सकता है।